UCC

मकर सक्रांति पर गंगा स्नान के लिए हर की पैड़ी नहीं जा पाएंगे श्रद्धालु, कोरोना के बढ़ते मामले देख जिला प्रशासन ने लगाई रोक

अभिज्ञान समाचार/ हरिद्वार। उत्तराखंड में कोरोना बेकाबू हो चला है, जिसके चलते प्रशासन ने इस वर्ष आगामी 14 जनवरी यानि मकर संक्रांति पर्व पर श्रद्धालुओं के गंगा स्नान के लिए हरकी पैडी जाने पर रोक लगा दी है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद हर‍िद्वार में 16 जनवरी तक सभी सार्वजनिक गतिविधियां प्रतिबंधित कर दी गई हैं। इसके मद्देनजर मकर सक्रांति का स्नान भी प्रतिबंधित किया गया है। बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉 कोरोना हुआ विस्फोटक: आज आए ताबड़तोड़ 2127 नए केस, राजधानी 900 पार

डीएम विनय शंकर पांडेय ने लिखित आदेश जारी कर मकर सक्रांति स्नान रद्द करने का ऐलान क‍िया। जिलाधिकारी ने लिखित आदेश जारी कर बताया क‍ि कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए 16 जनवरी तक सभी सार्वजनिक गतिविधियां प्रतिबंधित हैं। इसके मद्देनजर मकर सक्रांति का स्नान भी प्रतिबंधित किया गया है। बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हरकी पौड़ी क्षेत्र में श्रद्धालु और स्थानीय लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा क‍ि अगर कोई भी व्यक्ति इन आदेशों का उलंघन करता है तो उसके खिलाफ महामारी अधिनियम 1897 के तहत कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉 ICMR ने नई गाइडलाइन में कहा, उच्च जोखिम तक ऐसे लोगों को नहीं कोरोना टेस्ट की जरूरत

कोरोना के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में काफी कमी देखी गई है। महाकुंभ के दौरान भी हरिद्वार में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिले थे, जिसके बाद तय समय से पहले ही महाकुंभ का समापन कर दिया गया था। इस बार कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए जिला प्रशासन ने मकर संक्रांति पर्व पर गंगा स्नान के लिए एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) जारी की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.