देहरादून से बड़ी खबर – नाबालिग से अनाथ आश्रम में हमउम्र लड़के ने किया दुष्कर्म

देहरादून से बड़ी खबर है। बता दें कि देहरादून में फिर से नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने वाला कोई और नहीं बल्कि एक नाबालिग लड़का ही है। इस मामले से पुलिस समेत लोगों में हड़कंप मच गया है। जो उम्र पढ़ने लिखने और खेल कूदने की है, उस उम्र में बच्चे अपराध कर रहे हैं।मिली जानकारी के अनुसार खुड़बड़ा पुलिस चौकी इलाके में स्थित अनाथ आश्रम में नाबालिग लड़की के साथ आश्रम के ही एक नाबालिग लड़के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

यह भी पढ़ें-IND vs NZ- वसीम अकरम को पीछे छोड़, अश्विन आज तोड़ेंगे हरभजन का रिकॉर्ड
पुलिस से जानकारी मिली है कि आरोपी आश्रम का ही नाबालिग लड़का है।वहीं आश्रम प्रशासन ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है और साथ ही पीड़िता को मेडिकल उपचार के लिए भेजा गया है। जानकारी मिली है कि पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर उसने पूरी आपबीती आश्रम के वार्डन को बताई जिसके बाद ये मामला खुला और आश्रम प्रशासन ने इसकी शिकायत पुलिस को की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Khatron Ke Khiladi Season 14 : जानिए कौन हैं इस बार के Contestant? Benefits of Mushrooms : जानिए मशरूम सेहत के लिए कितने फायदेमंद.. Happy Birthday Salman Khan: जानिए! भाई जान से जुड़े कुछ ख़ास Facts…