UCC

कश्मीर में शहीद जवानों को Morari Bapu की श्रद्धांजलि, परिजनों को आर्थिक सहायता

डोडा हादसे में शहीद 10 जवानों के परिवारों को ₹2.50 लाख, घायल सैनिकों को ₹1.21 लाख की मदद

जम्मू-कश्मीर के डोडा क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे में शहीद भारतीय सेना के जवानों को पूज्य मोरारी बापू(morari bapu) ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एंटी-टेररिस्ट फोर्स का एक ट्रक सैनिकों को लेकर सर्च ऑपरेशन पर था, इसी दौरान चालक का नियंत्रण बिगड़ने से वाहन करीब 200 फुट गहरी खाई में गिर गया।

इस हादसे में 10 जवान वीरगति को प्राप्त हो गए, जबकि 11 सैनिक घायल हो गए। घटना से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।


मोरारी बापू ने जताया शोक, आर्थिक सहायता की घोषणा

पूज्य मोरारी बापू(morari bapu) ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शहीद जवानों के परिवारों को ₹25,000 प्रति शहीद की दर से कुल 2,50,000 की सहायता राशि देने की घोषणा की है। यह राशि ट्रस्ट के माध्यम से आर्मी वेलफेयर फंड में भेजी जाएगी।

इसके साथ ही, हादसे में घायल हुए 11 सैनिकों को ₹11,000 प्रति सैनिक की दर से कुल 1,21,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।


दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना

मोरारी बापू ने सभी शहीद जवानों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की। उन्होंने घायल सैनिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Khatron Ke Khiladi Season 14 : जानिए कौन हैं इस बार के Contestant? Benefits of Mushrooms : जानिए मशरूम सेहत के लिए कितने फायदेमंद.. Happy Birthday Salman Khan: जानिए! भाई जान से जुड़े कुछ ख़ास Facts…