वॉलीबॉल में गोपेश्वर के लड़कों का जलवा, बालिका वर्ग में जसपाल राणा इंस्टीट्यूट ने मारी बाजी

volleyball tournament

देहारादून। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में आयोजित, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयी वॉलीवाल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर तथा बालिका वर्ग में जसपाल राणा इंस्टीट्यूट ऑफ़ एजूकेशन एंड टेक्नोलॉजी की टीमें चैंपियन बनी।

बालक वर्ग उप-विजेता एस एम आर जनजातीय पी०जी०कॉलेज शाईया तथा बालिका वर्ग के उप-विजेता में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार की टीम रही। बालक वर्ग में गोपेश्वर की टीम ने शाईया की टीम को 25/21,27/25 एवं 25/18 की अंतर से हराया। जबकि बालिका वर्ग में जसपाल राणा इंस्टिट्यूट की टीम ने कोटद्वार की टीम को 25/23,25/18 के अंतर से हराकर अंतर महाविद्यालय चैंपियन बनने में सफलता हासिल की है।

volleyball tournamentप्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष प्रो ० देवेन्द्र भसीन तथा विशिष्ट अतिथि डॉ० दिनेश चन्द्रा कुलसचिव श्रीदेव सुमन विश्व विद्यालय बादशाहीथौल टिहरी गढ़वाल रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष प्रो ० देवेन्द्र भसीन ने कहा कि सरकार ने 36 खेल स्टेडियम तथा 19 इन्डोर खेल स्थल विकसित किये हैं। सरकार ने प्रदेश स्तरीय खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में 4% क्षैतिज आरक्षण देने का सराहनीय निर्णय लिया है।।

विशिष्ट अतिथि डॉ दिनेश चन्द्रा ने कम समय में चुनौतीपूर्ण आयोजन को सम्पादित करने के लिए मालदेवता महाविद्यालय सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों के रोमांचक एवं कड़े मुकाबले के खेल प्रस्तुतीकरण की सराहना की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० वी. पी. अग्रवाल ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों तथा महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। प्राचार्य ने खिलाड़ियों से कहा कि हार या जीत की प्रवाह किये बगैर, भविष्य में लगातार खेल भावना का परिचय देते हुए अपने उच्च लक्ष्यों हासिल करें।

विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव डॉ. पुष्कर गौड़ ने कहा कि विजेता खिलाड़ियों को जालंधर तथा लखनऊ के लिये चयन किया जायेगा । रायपुर महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ ० सुमन सिंह गुसाईं ने कार्यक्रम रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, महाविद्यालयके प्राध्यापकों, इण्टर कॉलेज एवं प्राथमिक विद्यालय प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया। इन विद्यालयों ने अपने कीड़ा प्रागंण देकर आयोजन को सुगम बनाया ।

इस अवसर पर कॉलेज के सभी प्राध्यापक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, प्रतियोगिता के लिए गठित विभिन्न कमेटियों के सक्रिय सदस्य, विभिन्न महाविद्यालयों से आई टीमों के खिलाड़ी प्रतियोगिता में मूल्यांकन के लिए आए विभिन्न ऑफिशल्स विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विजेता एवं उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथियों के कर कमलों से से प्रमाण पत्र, मेडल तथा ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके साथ ही दो दिवसीय भव्य अंतर महाविद्यालयी बालक और बालिका वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विनोद शाह ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.