UCC

गीता प्रेस के ‘कल्याण’ शताब्दी अंक के विमोचन पर अमित शाह का जोरदार संदेश : सनातन ज्योति को हर पीढ़ी तक पहुंचाने का महायज्ञ

ऋषिकेश। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने आज उत्तराखंड के पावन धाम ऋषिकेश में गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका ‘कल्याण’ के ऐतिहासिक शताब्दी अंक का विमोचन किया। इससे पहले उन्होंने लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजन-अर्चना की और मां गंगा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, संत-महात्मा और बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे। श्री शाह ने संबोधन में गीता प्रेस के संस्थापक हनुमान प्रसाद पोद्दार ‘भाई जी’ को सनातन धर्म का प्रहरी बताते हुए कहा कि 103 वर्षों से यह संस्था भक्ति, ज्ञान और संस्कृति की अखंड ज्योति जलाए हुए है। उन्होंने कहा, “गीता प्रेस मुनाफे का केंद्र नहीं, बल्कि सनातन चेतना का स्रोत है।

कल्याण पत्रिका ने हर संकट में भारतीय संस्कृति का दीप प्रज्वलित रखा और करोड़ों हृदयों में श्रद्धा का संचार किया।” शाह ने जोर देकर कहा कि कल्याण ने आदि शंकराचार्य से उपनिषदों की मीमांसा तक, योग से नारी शक्ति तक—हर विषय पर सशक्त विशेषांक जारी कर सज्जन शक्ति को एकजुट किया। मंत्री महोदय ने कल्याण के ऐतिहासिक अंकों का जिक्र करते हुए बताया कि 1932 के कृष्ण अंक ने भगवान को राजनीतिज्ञ व दुष्टदमनकर्ता के रूप में चित्रित किया, जबकि 1950 के हिंदू संस्कृति अंक ने स्वतंत्र भारत की नीतियों में सनातन मूल्यों को स्थापित करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यही हो रहा है—सांस्कृतिक विरासत को नीतियों का आधार बनाया जा रहा।”

शाह ने महात्मा गांधी के सुझाव का उल्लेख कर बताया कि कल्याण ने कभी विज्ञापन न छापने का संकल्प लिया और स्वावलंबी रहकर सद्ग्रंथों का प्रचार किया। कार्यक्रम में श्री शाह ने पीएम मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख किया। अयोध्या राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, सोमनाथ स्वाभिमान वर्ष, धारा 370 हटना, केदारनाथ-महाकालेश्वर का पुनरुद्धार और 642 मूर्तियों की पुनर्स्थापित जैसी घटनाओं को सनातन जागरण का प्रमाण बताते हुए कहा, “श्रद्धा की शक्ति तोड़ने वालों से कहीं बड़ी है। गीता प्रेस व कल्याण ने विकट काल में सत्य, शास्त्र और तर्क से धर्म की रक्षा की।” इस अवसर पर सीएम धामी ने गीता प्रेस को उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर बताया और शताब्दी वर्ष को राज्य स्तर पर उत्सव के रूप में मनाने की घोषणा की। समारोह में सनातन उत्थान का संकल्प लिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Khatron Ke Khiladi Season 14 : जानिए कौन हैं इस बार के Contestant? Benefits of Mushrooms : जानिए मशरूम सेहत के लिए कितने फायदेमंद.. Happy Birthday Salman Khan: जानिए! भाई जान से जुड़े कुछ ख़ास Facts…