UCC

मां के साथ था अवैध संबंध, पता लगने पर नाबालिग ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट

लातूर में अपनी मां के साथ अवैध संबंध को लेकर नाबालिग ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। लातूर पुलिस ने हत्या के आरोप में 17 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में लिया है।

एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को जानकारी देते हुए कहा कि 25 साल का रंजीत तानाजी माली शनिवार को औसा तहसील के वाडजी गांव में एक गौशाला में मृत पाया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। जांच के दौरान पुलिस को नाबालिग के ऊपर शक हुआ।

सोते समय तेज हथियार से हमला करके हत्या की
अधिकारी ने कहा कि नाबालिग ने रंजीत तानाजी माली के ऊपर सोते समय तेज हथियार से हमला करके हत्या कर दी। रंजीत तानाजी का लड़के की मां के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। अधिकारी ने कहा कि नाबालिग को जब इस संबंध के बारे में पता चला, तो उसने हत्या करने की योजना बनाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.