UCC

उत्तर कोरिया बौखलाया, दक्षिण कोरिया में सैन्य लक्ष्यों पर कम दूरी की दो सामरिक बैलेस्टिक मिसाइल दागी

वैश्विक हलचल: दक्षिण कोरिया और अमरीका के वार्षिक संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास से उत्तर कोरिया बौखला गया है। नतीजतन विरोध के तौर पर उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के सैन्य लक्ष्यों पर कम दूरी की दो सामरिक बैलेस्टिक मिसाइल दाग दी हैं।

उत्तर कोरिया ने कहा है कि उसने दक्षिण कोरिया में सैन्य लक्ष्यों पर कम दूरी की दो सामरिक बैलेस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया है। सरकारी मीडिया ने बताया कि अमरीका के बमवर्षक विमानों की तैनाती के खिलाफ चेतावनी के रूप में यह प्रक्षेपण किया गया।

दक्षिण कोरिया ने बताया है कि दो मिसाइल समुद्र में गिरीं। दक्षिण कोरिया और अमरीका के वार्षिक संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास के समय ये प्रक्षेपण किया गया। उत्तर कोरिया की सेना ने कहा है कि सामरिक परमाणु अभ्यास के तौर पर बुधवार की देर शाम मिसाइल प्रक्षेपण किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.