UCC

CHANDRAYAAN-3 : चन्‍द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर उतारने वाला भारत विश्‍व का पहला देश बना

CHANDRAYAAN-3 : भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में आज इतिहास रचा है। चन्‍द्रयान-3 के लैंडर विक्रम ने आज चन्‍द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक अपना कदम रखा। इसके साथ ही भारत चन्‍द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है।

CHANDRAYAN 3

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो को इस सफलता के लिए बधाई दी है। ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन के अवसर पर दक्षिण अफ्रीका के जोहान्‍सबर्ग से उन्‍होंने भारतीय वैज्ञानिकों की अपार सफलता के लिए बधाई दी। चन्‍द्रयान-3 मिशन 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्‍द्र से चन्‍द्रमा के लिए रवाना हुआ था। 43 दिन की यात्रा पूरी करने के बाद आज चन्‍द्रयान-3 का लैंडर विक्रम पृथ्‍वी के प्राकृतिक उपग्रह चन्‍द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर धीरे-धीरे उतरा।

PM मोदी ने कुछ इस तरह दी वैज्ञानिकों व देशवासियों को बधाई

Leave A Reply

Your email address will not be published.