‘श्री अन्न’ महोत्सव के प्रचार को छात्रों ने निकाली जन जागरूकता रैली

देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को कृषि विभाग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के उपलक्ष में 13 से 16 मई तक देहरादून में होने वाले 4 दिवसीय ‘श्री अन्न’ महोत्सव के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता के लिए स्कूली छात्रों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने छात्रों को मोटा अनाज से होने वाले लाभ की जानकारी दी। गौरतलब है कि 13 से 16 मई  को सर्वे ऑफ इंडिया हाथी बड़कला देहरादून में उत्तराखण्ड श्री अन्न महोत्सव 2023 भव्य आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर,  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी समेत कई राज्यों के कृषि मंत्री, होटल से जुड़े व्यापारी, कृषि वैज्ञानिक, किसान, उद्योग जगत से जुड़े कई लोग मौजूद रहेंगे। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया है। उन्होंने कहा जब प्रधानमंत्री ने यह प्रस्ताव रखा तो 72 देशों ने इसका समर्थन किया।

उत्तराखंड में मिलेट वर्ष के तहत राज्य सरकार मोटा अनाज के प्रोत्साहन और बढ़ावा देने के लिए अनेक कदम उठा रही है। कृषि मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में मोटा अनाज के उत्पादन और उसके विपणन के लिए इस वित्तीय वर्ष में 73 करोड़ की धनराशि की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार मोटा अनाज के प्रोत्साहन और  उत्पादन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मंत्री ने कहा मिलेट स्वास्थ्य के दृष्टि से बेहद लाभदायक है। उन्होंने कहा सरकार का मुख्य उद्देश्य यही है कि मिलेट्स का किसान अधिक से अधिक उत्पादन करें। जिससे निश्चित ही किसानों की आय दोगुनी करने में मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि मोटा अनाज के प्रचार-प्रसार के लिए मिलेट्स भोज  कार्यक्रम का आयोजन किये जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों कीवयह जागरूकता रैली मोटा अनाज के गुणों का प्रचार कर लोगों को उनके फायदों के बारे में जानकारी देगी। बच्चों की यह रैली लोगों को मोटा अनाज को लेकर जागरूक करने का कार्य करेगी। कृषि मंत्री ने कह  की 13 से होने वाले ‘श्री अन्न’ महोत्सव में राज्य में ‘श्री अन्न’ का अधिक उत्पादन और उसके विपणन को लेकर चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, कृषि निदेशक गौरी शंकर, अपर निदेशक केसी पाठक, संयुक्त कृषि निदेशक दिनेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। रैली में देहरादून के करीब 21 विद्यालयों के 2 हजार से  भी अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।  रैली पवेलियन ग्राउंड से शुरु हुई और घंटा घर होते हुए वापस पवेलियन ग्राउंड में आकर सम्पन्न हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Khatron Ke Khiladi Season 14 : जानिए कौन हैं इस बार के Contestant? Benefits of Mushrooms : जानिए मशरूम सेहत के लिए कितने फायदेमंद.. Happy Birthday Salman Khan: जानिए! भाई जान से जुड़े कुछ ख़ास Facts…