UCC

यूक्रेनी राष्ट्रपति का बड़ा फैसला, भारत समेत 9 देशों में तैनात यूक्रेनी राजदूत बर्खास्त

न्यूज डेस्क। लंबे समय से रूस के साथ चल रही जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति बोलोडिमिर जेलेंस्की ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने भारत भारत सहित 9 देशों में तैनात अपने राजदूतों को बर्खास्त कर दिया है। भारत के अलावा जर्मनी, श्रीलंका, बांग्लादेश नेपाल, मालदीव नार्वे, हंगरी और चेक गणराज्य इनमें शामिल हैं।

फिलहाल जेलेन्सकी ने राजनयिकों से यूक्रेन के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन और सैन्य सहायता जुटाने का भी आग्रह किया है। भारत में यूक्रेन के दूत इगोर पॉलिखा थे। यह 2014 से भारत में हैं। रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद पोलिखा भारत से हस्तक्षेप करने और यूक्रेन को मदद देने का आग्रह कर रहे थे। उन्होंने एक प्रेस कान्फ्रेंस में कहा था कि हम भारत की स्थिति से बेहद असंतुष्ट हैं। हम इस मामले में भारत की ओर से मजबूती से आवाज उठाए जाने का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी पुतिन से बातचीत कर सकते हैं। साथ ही वह यूक्रेन के राष्ट्रपति को भी संबोधित कर सकते थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.