UCC

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का ऐलान, सड़क पर गलत खड़ी गाड़ी की फोटो भेजने पर मिलेगा 500 रुपये इनाम

अभिज्ञान समाचार / देहरादून। 

बृहस्पतिवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने  एक नया ऐलान किया है। उन्होंने कहा यदि कोई व्यक्ति गलत तरीके से सड़क पर खड़े किए गए वाहन की फोटो भेजता है तो उसे ₹500 का इनाम मिलेगा। उन्होंने बताया कि सरकार जल्द ही इस तरह का एक कानून लाने जा रही है। वहीं गलत तरीके से वाहन पार्किंग करने वाले वाहन मालिकों को ₹1000 तक का जुर्माना देना होगा। दिल्ली में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि वह सड़क पर गलत तरीके से खड़ी गाड़ियों की प्रवृत्ति को रोकने के लिए एक कानून लाने पर विचार कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.