आज होने वाली कैबिनेट बैठक स्थगित

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून।

गुरुवार शाम को सचिवालय में होने वाली कैबिनेट बैठक स्थगित हो गई है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त हैं, जिसके चलते शासन की ओर से यह फैसला लिया गया। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री देर शाम तक देहरादून पहुंचेंगे। अब कैबिनेट बैठक कब होगी फिलहाल इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। माना यह जा रहा है कि आने वाले हफ्ते में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के दौरे के तुरंत बाद कैबिनेट मीटिंग बुलाई जा सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.