प्रदेश के 6 जिलों में मिले 32 ने संक्रमित, रिकवरी दर 95.86 और संक्रमण दर 2.51% दर्ज की गई

अभिज्ञान समाचार / देहरादून। 

प्रदेश में 32 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वर्तमान में प्रदेश में संक्रमितो की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 6 जिलों में 32 मरीज पाए गए हैं। जिसमें राजधानी देहरादून में 17, उधम सिंह नगर व नैनीताल में चार चार, हरिद्वार व चमोली में तीन-तीन जबकि उत्तरकाशी जिले में एक संक्रमित मिला है। 6 जिलों में 32 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में 272 सक्रिय मरीज हैं जिनका इलाज चल रहा है। जिसमें से ज्यादातर संक्रमित होम आइसोलेशन में है। प्रदेश में रिकवरी दर 95.86% दर्ज की गई है।  जबकि संक्रमण दर 2.51% दर्ज की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.