स्वर कोकिला लता मंगेश्कर के निधन पर उत्तराखंड में दो दिन का राजकीय शोक घोषित

देहरादून। भारतरत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज सुबह निधन हो गया जिसके बाद से पूरे देश में शोक की लहर है। उत्तराखंड सरकार ने भारत रत्न लता मंगेशकर के आकस्मिक निधन के बाद उत्तराखंड राज्य में 2 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। उत्तराखंड शासन की ओर से इसके आदेश जारी किए गए हैं। उत्तराखंड शासन की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार 6 और 7 फरवरी को यानी 2 दिन के लिए प्रदेश में कुमारी लता मंगेश्कर, महान गायिका के सम्मान में राजकीय शोक रहेगा। लिहाजा प्रदेश के समस्त जिलो के सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जायेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.