बढ़ी कोरोना की रफ्तार, आँकड़ा 4800 पार, हर जिले में बढ़ रहे कोविड मरीज

अभिज्ञान समाचार, देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। हर रोज मामले लगातार बढ़ रहे हैं गुरुवार को लगातार तीसरे दिन कोरोना के मामलों ने 4000 का आंकड़ा पार किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार  कोरोना के चलते 4 लोगों की मौत हुई है। जबकि 4818 नए मामले पाए गए। आज 3422 मरीज स्वस्थ हुए हैं। उत्तराखंड में अब तक 7460 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

आज आए Covid-19 के मामले

  • देहरादून में सर्वाधिक 1601
  • हरिद्वार में 706
  • नैनीताल में 692
  • उधमसिंह नगर में 590
  • बागेश्वर में 106
  • चंपावत में 62
  • उत्तरकाशी में 63
  • अल्मोड़ा में 291
  • रुद्रप्रयाग में 101
  • पिथौरागढ़ में 106
  • टिहरी में 161
  • चमोली में 158
  • पौड़ी में 181 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
Leave A Reply

Your email address will not be published.