ब्रेकिंग: जिपं अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण और पुरोला के पूर्व भाजपा विधायक मालचंद कॉंग्रेस में शामिल

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। उत्तरकाशी के जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण और पुरोला के पूर्व भाजपा विधायक मालचंद ने सोमवार को कांग्रेस जॉईन कर ली। सोमवार को नई दिल्ली में पूर्व सीएम हरीश रावत, पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल, उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, रणजीत सिंह रावत व यशपाल आर्य की अगुवाई में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण और पुरोला के पूर्व भाजपा विधायक मालचंद कांग्रेस में शामिल हो गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.