बागेश्वर में महसूस हुए भूकंप के झटके

अभिज्ञान समाचार/ बागेश्वर। राज्य में एक के बाद एक भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। मंगलवार को तीन दिन में तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आज बागेश्वर जिले में सुबह 6:17 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई। वहीं, भूकंप का केंद्र सतह से करीब 10 किलोमीटर नीचे था। हालांकि, भूकंप के झटकों से अभी तक कोई जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.