UCC

पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव, भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में हुए थे शामिल

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। रविवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल वह आइसोलेट हो गए हैं। उन्होंने आज आइसोलेट होने के बाद कार्यकर्ताओं और परिचितों सहित उन लोगों से भी आइसोलेट होने व  कोरोना टेस्ट कराने का आग्रह किया है जो बीते कल उनके संपर्क में आए थे।

यह भी पढ़ें 👉 Big Breaking: उत्तराखंड में Omicron वेरिएंट को लेकर नई गाइडलाइन जारी, स्कूल बंद, राजनीतिक आयोजनों पर भी 22 जनवरी तक पाबंदी

बता दें कि वह कल भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में शामिल हुए थे। उसके बाद से ही उन्हें तेज़ बुखार हुआ। संदेह होने पर उन्होंने अपने को आइसोलेट कर लिया और कार्यकर्ताओं, परिचितों से मिलना बंद कर दिया है। कोरोना टेस्ट कराने के बाद उनकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई। उन्होंने सम्पर्क में आए सभी लोगों से आइसोलेट होने के साथ ही अपना कोविड टेस्ट करवाने की अपील की है। बता दें कि शनिवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में हुई कोर कमेटी की बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी प्रह्लाद जोशी, मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत कई बड़े नेता शामिल हुए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.