पहली अक्टूबर से बदल जाएगा स्कूलों का समय, एसओपी जारी

अभिज्ञान समाचार/देहरादून।

शासन ने स्कूलों को खोलने और बन्द करने को लेकर नई समय सारणी निर्धारित कर दी है। इसके लिए एसओपी जारी कर दी गई है। अब प्रदेश के समस्त स्कूल नए दिशा निर्देशों के अनुसार ही खुलेंगे और बन्द होंगे। राज्य में अब सभी विद्यालयों का संचालन गर्मियों में एक अप्रैल से 30 सितम्बर तक प्रातः 8.00 बजे से लेकर अपराहन 1.00 बजे तक खुलेंगे। वही शीतकाल में एक अक्टूबर से 31 मार्च तक प्रातः 9 बजकर 30 मिनट से  अपराहन 3 बजकर 30 मिनट तक खोलने की समय सीमा निर्धारित की गई है। राज्य के समस्त माध्यमिक विद्यालयों का संचालन  निर्धारित समय पर करने को लेकर एओपी जारी की गई है। साथ ही प्रदेश के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को इस बाबत पत्र भी प्रेषित किए गए हैं। स्कूलों को खोलने तथा छात्रों की सुरक्षा को लेकर कोविड उपयुक्त व्यवहार को अपनाने पर ज़ोर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.