देहरादून: हाउस टैक्स वसूली को 11 नवंबर से वार्डों में लगेंगे शिविर

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। क्या आपने अपना हाउस टैक्स जमा कर दिया है? अगर नहीं! तो आपके वार्ड में लगने जा रहे शिविर में जाकर भवन कर जमा कर सकते हैं। देहरादून नगर निगम 11 नवंबर से 23 नवंबर तक राजधानी के विभिन्न वार्डों में शिविर लगाएगा। शिविर में डिजिटल माध्यम से भी हाउस टैक्स का भुगतान किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें  👇👇👇

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र को केदारनाथ दर्शन से रोकने पर भड़का व्यापार मंडल, डीजीपी को पत्र भेज कार्रवाई की मांग

बता दें कि बीते वर्ष कोरोना महामारी के चलते नगर निगम की टैक्स वसूली उम्मीद से कम हुई थी। इस दौरान निगम ने 18 करोड़ का टैक्स वसूला था, जो वर्ष 2019-20 के मुकाबले 12 करोड कम था। निगम इस बार टैक्स वसूली को बढ़ाने के लिए शिविर आयोजित कर रहा है। इस बार नगर निगम टैक्स वसूली का नया रिकॉर्ड बनाने में जुटा है। निगम की माने तो वर्तमान वित्तीय वर्ष में 50 करोड़ की टैक्स वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लिहाजा निगम दिसंबर के आखिर तक 30 करोड़ टैक्स वसूली का लक्ष्य पाना चाहता है।

यह भी पढ़ें  👇👇👇👇

बड़ी खबर: विभागीय मंत्री नाराज, राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर गठित प्रकोष्ठ रद्द करने के निर्देश

जानिए! कौन से दिन कहां लगेंगे शिविर

  • 11 नवंबर – विंडलास रेजिडेंसी नेहरू रोड डालनवाला और मेन कौलागढ़ पोस्ट ऑफिस के पास।
  • 12 नवंबर – पार्षद कार्यालय रेसकर्स और प्रेमपुर माफी कौलागढ़।
  • 15 नवंबर – अद्वैत आश्रम अंसारी मार्ग और राम मंदिर दीप्लोक कॉलोनी।
  • 18 नवंबर – कालूमल धर्मशाला राजा रोड और आंचल डेयरी रायपुर रोड।
  • 20 नवंबर – बी ब्लॉक प्रगति विहार।
  • 23 नवंबर – पार्षद कार्यालय टर्नर रोड।
Leave A Reply

Your email address will not be published.