डॉ. मनीषा निगम को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026
शिक्षक दिवस पर डॉ. मनीषा निगम को राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से किया सम्मानित
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (HNBGU) के बायोकेमिस्ट्री विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मनीषा निगम को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में भारत की माननीय राष्ट्रपति ने डॉ. मनीषा को यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया।यह पढ़ें: महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण