जिला योजना समिति निर्वाचन के लिए अंतिम निर्वाचक नामावली प्रकाशित
टिहरी- जिला योजना समिति(District Planning Committee) के सदस्यों के निर्वाचन-2026 के लिए जिला पंचायत सदस्यों एवं नागर निकायों के सदस्यों की निर्वाचक नामावलियों पर प्राप्त दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन कर दिया गया है
District Planning Committee टिहरी में मतदान प्रक्रिया प्रस्तावित
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला योजना समिति) नितिका खण्डेलवाल ने बताया कि अंतिम निर्वाचक नामावली के आधार पर जिला योजना समिति(District Planning Committee) के लिए जिला पंचायत से 17 सदस्यों तथा नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों से 3 सदस्यों का निर्वाचन किया जाना है।
उन्होंने बताया कि जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन के लिए जिला पंचायत कार्यालय सभागार तथा नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों के सदस्यों के निर्वाचन के लिए नगर पालिका परिषद कार्यालय, टिहरी में मतदान प्रक्रिया प्रस्तावित है।