UCC

गांव में एक साथ जली 24 चिताएं पूरा गांव हुआ भावुक, चारों ओर पसरा मातम का माहौल

अभिज्ञान समाचार / मध्य प्रदेश। 

रविवार को उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाइवे पर डामट के पास हुए बस हादसे में 26 यात्रियों की मौत हो गई थी। इनमें से 24 श्रद्धालुओं का मंगलवार को उनके गांव पन्ना में अंतिम संस्कार किया गया। गाँव से जब एक साथ 24 अर्थियाँ निकली तो पूरा गांव भावुक हो गया। गांव में चारों और मातम  पसर गया । बता दें कि रविवार को हुए बस हादसे में 26 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। बस में 28 यात्री सवार थे जो कि मध्यप्रदेश के पन्ना की निवासी थी। यह सभी श्रद्धालु उत्तरकाशी में तीर्थ स्थल के दर्शन के लिए जा रहे थे। लेकिन रास्ते में इनकी बस अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.