UCC

ओमिक्रॉन वैरिएंट का कहर जारी: शनिवार को आए 30 नए मामले, देश में कुल 148 हुए ओमिक्रॉन संक्रमित

नई दिल्ली। देश में कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को ओमिक्रॉन वैरिएंट के 30 नये मामले आये जिसने देशवासियों की चिंता बढ़ा दी है। इससे पहले शुक्रवार को 26 नये केस सामने आए थे। बीते तीन दिनों से देश में ओमिक्रॉन संक्रमण की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। अबतक भारत में ओमिक्रॉन के 148 मामले दर्ज हो चुके हैं। बता दें कि देश के 12 राज्यों में ओमिक्रॉन का संक्रमण पहुंच चुका है।

यह भी पढ़ें 👉 शीतलहर का येलो अलर्ट जारी, अगले पांच दिन और बढ़ेगी ठंडक

देश में शनिवार को ओमिक्रॉन के रिकॉर्ड 30 नये मामलों के आने से सरकार की चिंता बढ़ चुकी है। कल तेलंगाना में 12, महाराष्ट्र में 8, कर्नाटक में 6 और केरल में 4 नए ओमिक्रॉन संक्रमित मिले हैं। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से कहा गया है कि ठोस स्वास्थ्य एवं सामाजिक उपायों से ओमिक्रोन को फैलने से रोका जा सकता है। सभी को ओमिक्रोन को हल्का मान कर नजरअंदाज करने से बचना चाहिए। साथ ही कोविड से बचाव के सभी उपायों का सख्ती से पालन करना चाहिए। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि इसके मामले डेढ़ से तीन दिन में दोगुने हो जाते हैं। लिहाजा सावधानी बरतने से ही सुरक्षित रहा जा सकता है। अब तक 89 देशों में ओमीक्रोन के नये मामले मिल चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.