शीतलहर का येलो अलर्ट जारी, अगले पांच दिन और बढ़ेगी ठंडक

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। मौसम विभाग ने देहरादून सहित उत्तराखंड के विभिन्न मैदानी जिलों में शीतलहर की आशंका जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र के अनुसार अगले चार-पांच दिन शीतलहर और पाला गिरने से कड़ाके की ठंड रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार शनिवार से अगले कुछ दिनों तक शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉 कई सब इंस्पेक्टर्स के तबादले, ट्रेनिंग पूरी कर चुके 17 सब इंस्पेक्टर्स को भी मिली तैनाती

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार से अगले कुछ दिनों तक राजधानी देहरादून में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके कारण रात को होने वाली ठंड में इजाफा होगा। शनिवार को देहरादून में सुबह धूप खिली, लेकिन धूप में गरमाहट न के बराबर थी। जहां एक ओर पहाड़ी इलाकों में धूप खिली रही तो मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहा और शीत लहर का प्रकोप जारी रहा। हरिद्वार और कोटद्वार के मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप है। चमोली जिले के कई गांवों में पानी की लाइन जम गई हैं। वहीं मौसम विभाग ने आज सभी क्षेत्रों में सामान्य से चार से पांच डिग्री तक कम तापमान रहने का अनुमान जताया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने शीतलहर की आशंका जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र के अनुसार अगले चार पांच दिन शीतलहर और पाला गिरने से कड़ाके की ठंड रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉 एमएम/एमएलटी फ्रेशर पार्टी 2020-2021: अक्षत, स्वप्निल व आसिफ मिस्टर फ्रेशर व विभा, जसप्रीत व मानसी बनी मिस फ्रेशर

दो दिन पूर्व गुरुवार को दिन के तापमान में भी गिरावट आई और तापमान 19.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम था। वहीं, रात का तापमान 5.2 डिग्री रहा। दिन और रात के तापमान में आई कमी के कारण ठंड में अच्छा खासा इजाफा हो गया। मौसम विभाग ने रविवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान जताया है। इससे लोगों को दिन और रात में भीषण ठंड से जूझना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉 सरकारी विद्यालयों में छुट्टियों की लिस्ट जारी, देखिए सूची..

विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड परेशान करेगी। राज्य के मुक्तेश्वर पहाड़ी क्षेत्रों में पाला गिरने और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। राजधानी दून के अलावा पंतनगर में तापमान दो डिग्री, मुक्तेश्वर में सात डिग्री तक कम बना हुआ है। मुक्तेश्वर में रात का तापमान शून्य के आसपास पहुंच गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Khatron Ke Khiladi Season 14 : जानिए कौन हैं इस बार के Contestant? Benefits of Mushrooms : जानिए मशरूम सेहत के लिए कितने फायदेमंद.. Happy Birthday Salman Khan: जानिए! भाई जान से जुड़े कुछ ख़ास Facts…