उत्तराखंड: नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, मामले आज भी 4400 पार, 6 रोगियों की मौत

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना के 4402 नए मामले सामने आए हैं। राजधानी देहरादून में आज 1678 मामले आए। वही आज 6 कोरोना रोगियों की मौत हुई। इनमे से 2 रोगी की मौत एम्स अस्पताल में, 2 मौत कैलाश अस्पताल में, एक रोगी की मौत प्रेमसुख अस्पताल देहरादून में और एक रोगी की मौत मेंंट्रो अस्पताल हरिद्वार में हुई है। इसके साथ ही अब प्रदेश में कोरोना रोगियों की संख्या बढ़कर 82133 तक पहुंच गई है। अभी तक प्रदेश में कोरोना के 343753 रोगी स्वस्थ्य हो चुके हैं। आज प्रदेश में विभिन्न अस्पतालों से 1956 कोरोना के रोगी डिस्चार्ज किये गए।

बुधवार को विभिन्न जिलों में आए COVID-19 के नये मामले 

अल्मोड़ा में 225, बागेश्वर में 148, चमोली में 73, चम्पावत में 75, देहरादून में 1678, हरिद्वार में 694, नैनीताल में 592, पौड़ी में 238, पिथौरागढ़ में 123, रुद्रप्रयाग में 16, टिहरी में 126, ऊधमसिंह नगर में 376 एवं उत्तरकाशी में 38 मामले शामिल है। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.