उत्तराखंड: ईद-उल-अज़हा को लेकर प्रसाशन व पुलिस ने जारी किए कड़े दिशा निर्देश, सार्वजनिक और खुले स्थानों पर नहीं होगी कुर्बानी

देहरादून। मुस्लिम धर्म के त्योहार ईद-उल-अज़हा (बकराईद) को लेकर प्रसाशन मुस्तैद हो गया है। बता दें कि आगामी 10 जुलाई को बकरा ईद है। इस मौके पर कोई सुरक्षा बंदोबस्त व नियमों को सख्ती से लागू किए जाने को लेकर तैयारियां चल रही है। राज्य में बकरीद की नमाज और कुर्बानी को लेकर नियम बनाए गए है जिसके लिए मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ प्रसाशन व पुलिस ने बैठक की। बकरीद शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसको लेकर पुलिस व प्रसाशन ने कुछ नियमों को सख्ती से लागू करने व इन्हें मानने की अपील की है।

इसके तहत बकरीद पर होने वाली कुर्बानी को भी सार्वजनिक और खुले स्थानों में कराने पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही बकरीद की नमाज भी सड़कों पर न पढ़ने की अपील की गई है यानि सड़क पर नमाज पर प्रतिबंध लगाया गया है। बकरीद के दिन किसी तरह का कोई विवाद उत्पन्न न हो, इसके लिए कुर्बानी को लेकर होने वाले सभी बाड़ों को बंद रखने के भी आदेश दिए गए हैं। ताकि किसी भी तरह के धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए कोई शरारती तत्व उपद्रव ना कर सके।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हर थाने से लेकर जिले के एसपी व एसएसपी से कानून व्यवस्था चौकस बनाए रखने को लेकर रिपोर्ट ली जा चुकी है। संवेदनशील और विवादित स्थानों पर राजपत्रित अधिकारी खुद ड्यूटी पर तैनात रहकर बकरा ईद त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराएंगे। इसके अलावा थानाध्यक्ष की भी पूरी जिम्मेदारी तय की गई है। साथ ही पुलिस ने राज्य के मुस्लिम धर्म गुरुओं से बैठक कर नमाज मस्जिदों में ही अदा कराने की अपील भी की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.