UCC

इगास पर छुट्टी की घोषणा करना कोई बड़ी बात नहीं :त्रिवेंद्र सिंह रावत

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून।

उत्तराखंड के लोक पर्व इगास के दिन सीएम पुष्कर सिंह धामी की ओर से घोषित राजकीय अवकाश को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सामान्य करार दिया है। उन्होंने कहा कि जब छठ पर्व पर छुट्टी हो सकती है तो इगास पर छुट्टी की घोषणा करना कोई बड़ी बात नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनसे सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि जब वह खुद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर थे तो यही काम उनके लिए कितना मुश्किल था, और अब सीएम धामी ने इगास पर्व पर छुट्टी की घोषणा की है तो इसे सामान्य बात बता रहे हैं।

देखें वीडियो :

Leave A Reply

Your email address will not be published.