UCC

अब श्रीलंका को ‘आधार कार्ड’ बनाने में मदद देगा भारत

नई दिल्ली। देश में आधार कार्ड के सफल प्रयोग के बाद अब भारत, श्रीलंका में डिजिटल आइडेंटिफिकेशन के प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए सहमत हो गया है। श्रीलंका मंत्रिमंडल ने 7 फरवरी को यह फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये डिजिटल आईडी ‘आधार कार्ड’ तकनीक पर आधारित होंगी। श्रीलंकाई कैबिनेट मंत्री नामल राजपक्षे ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने भारतीय मदद के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है।

यह भी पढ़ें – ‘अपना पुष्कर फ्लावर भी है और फायर भी, पुष्कर धामी न रुकेगा न झुकेगा’: राजनाथ सिंह

2019 में दोनों देशों ने प्रोजेक्ट पर किए साइन थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पहल की शुरुआत दिसंबर 2019 में राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता के बाद हुई थी। श्रीलंका सरकार ने भारत से अनुदान प्राप्त करने और प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। हालांकि अनुदान मूल्य को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि श्रीलंका बुरी तरह से आर्थिक संकट में फंसा हुआ है। भारत ने इस संकट की घड़ी में कोलंबो की हर संभव मदद की है। 2022 की शुरुआत से लेकर अब तक भारत ने श्रीलंका को 10,462 करोड़ रुपये की मदद की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.