अचानक एम्स पहुंचे सीएम धामी, तैयारियों का जायजा लिया

अभिज्ञान समाचार/ऋषिकेश।

7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड आएंगे। प्रदेश सरकार जोरशोर से इसकी तैयारियों में जुट गई है। जहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डी जी पी पुलिस अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बिना किसी कार्यक्रम के अचानक एम्स ऋषिकेश पहुँच गए। उन्होंने कल के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। इसके चलते इस राज्य को उन्होंने तमाम बड़ी-बड़ी सौगातें दी हैं। उनके साथ विधनसभा स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल, मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, मेयर सुनील उनियाल गामा, सचिव अमित नेगी, पंकज
पांडे, आईजी संजय गुंज्याल भी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.