सीएम ने की जनप्रतिनिधियों के बढ़े मानदेय की घोषणा, युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों से किया संवाद

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बोधित्सव श्रृंखला के तहत युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों से ऑनलाइन और ऑफलाइन संवाद किया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों को 20 लाख तक का ब्याज रहित लोन दिया जाएगा। सीएम धामी ने जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य और उप प्रधानों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान भी किया।

ये भी पढ़ें – कपरोली गांव पहुंची शहीद सम्मान यात्रा, ली आंगन की मिट्टी

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह घोषणा की। संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने सीएम के सामने कहा कि पांच लाख की सीमा में कई कार्य नही हो पा रहे हैं। इस पर सीएम ने इसका समाधान निकालने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य के विकास में पंचायतों का बहुत अधिक महत्व है। पंचायतें मजबूत होंगी तो राज्य का संपूर्ण विकास हो पाएगा।

ये भी पढ़ें – धरने पर बैठे युवाओं ने की बूट पॉलिश

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में राज्य की नई खेल नीति पर मुहर लग जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों का दैनिक भत्ता, डाइट और किराया भत्ता बढाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों के विकास के लिए कारगर नीति बनाकर कार्य किया जा रहा है। उत्तराखंड में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए भी कई आकर्षक योजनाएं भी लागू की गईं हैं।

सीएम ने किया बढ़े मानदेय का ऐलान

  • जिला पंचायत अध्यक्षों का मानदेय 14 हजार रुपए।
  • ब्लाक प्रमुखों का मानदेय 9800 हजार रुपए।
  • उप प्रधानों का मानदेय 1000 रुपए करने का ऐलान किया है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

Khatron Ke Khiladi Season 14 : जानिए कौन हैं इस बार के Contestant? Benefits of Mushrooms : जानिए मशरूम सेहत के लिए कितने फायदेमंद.. Happy Birthday Salman Khan: जानिए! भाई जान से जुड़े कुछ ख़ास Facts…