विधानसभा चुनाव 2022: भाजपा के 30 स्टार प्रचारक संभालेंगे उत्तराखंड में चुनाव प्रचार की कमान, लिस्ट में पीएम मोदी सहित ये दिग्गज हैं शामिल

देहरादून। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार को धार देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इनमे 30 दिग्गज नेताओं के नाम शामिल है। लिस्ट में सबसे ऊपर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम है।

स्टार प्रचारकों में यह 30 नाम हैं शामिल

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 3. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 4. अमित शाह 5. नितिन गडकरी 6. प्रह्लाद जोशी 7. दुष्यंत कुमार गौतम 8. मदन कौशिक 9. स्मृति ईरानी 10. अजय भट्ट , 11. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12. सीएम पुष्कर सिंह धामी 13. सीएम शिवराज सिंह चौहान 14. जनरल वी.के. सिंह 15. डॉ. रमेश पोखरियाल “निशंक” 16. विजय बहुगुणा 17. त्रिवेंद्र सिंह रावत 18. तीरथ सिंह रावत 19. रेखा वर्मा 20. लॉकेट चटर्जी 21. आर.पी. सिंह 22. अजय कुमार 23. अजय टम्टा 24. माला राज्यलक्ष्मी शाह  25. अनिल बलूनी 26. नरेश बंसल 27. मनोज तिवारी 28. नायब सिंह सैनी 29. सतपाल महाराज 30. बलराज पासी

31 जनवरी की बैठक टिकी हैं निगाहें

हालांकि पार्टी ने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। लेकिन पार्टी की नजर 31 जनवरी को होने वाली चुनाव आयोग की बैठक पर टिकी हुई है। इस बैठक में आयोग चुनावी सभाओं और रैलियों की अनुमति देने पर भी विचार करेगा। देश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए आयोग स्थिति की समीक्षा करेगा। वहीं अगर आयोग रैलियों, सभाओं आदि के लिए छूट देता है तो आने वाले दिनों में बीजेपी के ये स्टार प्रचारक उत्तराखंड में पार्टी का चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Khatron Ke Khiladi Season 14 : जानिए कौन हैं इस बार के Contestant? Benefits of Mushrooms : जानिए मशरूम सेहत के लिए कितने फायदेमंद.. Happy Birthday Salman Khan: जानिए! भाई जान से जुड़े कुछ ख़ास Facts…