राजपुर विधानसभा सीट: भाजपा ने विजय संकल्प यात्रा निकाल दिया जीत का संदेश

न्यूज़ डेस्क/ अभिज्ञान समाचार। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजनीतिक पार्टियां चुनावी जनसभा और रैलियां करने में जुटी हैं। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विजय संकल्प यात्रा का आयोजन किया, जिसमें राजपुर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने संकल्प यात्रा को सफल बनाने में सहयोग दिया।

राजपुर विधानसभा में विजय संकल्प यात्रा को पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ आयोजित किया। संकल्प यात्रा का मकसद कार्यकर्ताओं में नया जोश भरते हुए विजय संकल्प को दोहराने तथा जनता को भारतीय जनता पार्टी की भावी नीतियों व संकल्पों को जनता तक पहुंचाना था। इस दौरान वर्तमान सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी भी जनता को दी गई। विजय संकल्प यात्रा Race Course से भाजपा कार्यालय व ई सी रोड होते हुए लॉर्ड वेंकटेश्वर पहुंची। विजय संकल्प यात्रा जिन-जिन मार्गों से होकर गुजरी वहां यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल पार्टी पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को विजय बनाने का संकल्प लोगों के समक्ष रखा।

इस दौरान भाजपा नेत्री डॉ बबीता सहोत्रा ने कहा कि जनता में भारतीय जनता पार्टी के प्रति समर्थन साफ तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि विजय संकल्प यात्रा में कार्यकर्ताओं व जनता का पूर्ण रूप से समर्थन मिला है। राजपुर व प्रदेश की जनता चाहती है कि आगामी विधानसभा चुनाव में विकास के लिए भाजपा का आना आवश्यक है। 20 राजपुर रोड विधानसभा विजय संकल्प यात्रा मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, उत्तराखंड बीजेपी के प्रभारी दुष्यंत गौतम, कैबिनेट मंत्री मुख्य वक्ता प्रह्लाद जोशी, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, विशाल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विजय थापा, रैली के संयोजक ज्योति प्रसाद गैरोला, महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विमला गॉड, रानी सैनी, सुमन सिंह, महामंत्री प्रवीण शर्मा, महामंत्री अरुणा लोचन, नीलम, मधु भट्ट, आशीष नागराज, पवन माता त्रिपाठी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Khatron Ke Khiladi Season 14 : जानिए कौन हैं इस बार के Contestant? Benefits of Mushrooms : जानिए मशरूम सेहत के लिए कितने फायदेमंद.. Happy Birthday Salman Khan: जानिए! भाई जान से जुड़े कुछ ख़ास Facts…