मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद मंत्री हरक सिंह रावत की नाराजगी हुई दूर

अभिज्ञान समाचार/देहरादून 

सूत्रों के हवाले से हरक सिंह रावत को लेकर बड़ी खबर है। जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद हरक सिंह रावत नाराजगी दूर हो गई है। विधायक उमेश शर्मा काऊ ने देर रात मुख्यमंत्री से उनकी बात कराई है जिसके बाद मुख्यमंत्री ने हरक सिंह रावत को मेडिकल कॉलेज के लिए आश्वासन दिया है।तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा में अभी भी हलचल मची हुई है।

यह भी पढ़ें-कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने पद से दिया इस्तीफा, सरकार पर लगाया योजनाओं को अटकाने का आरोप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक विजय संकल्प यात्रा छोड़ देहरादून के लिए रवाना हुए हैं। गोपेश्वर में विजय संकल्प यात्रा की आज शुरुआत होनी थी। आज भी पूरे दिन सियासी गर्मियां तेज रहेंगी।जानकारी मिली है कि हरक सिंह अपने निजी आवास डिफेंस कॉलोनी भी नहीं पहुंचे और यमुना कॉलोनी सरकारी आवास पर भी मौजूद नहीं हैं। खबर है कि वो रात भर निजी होटल में रुके। इस पूरे मामले में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने अहम भूमिका निभाई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Khatron Ke Khiladi Season 14 : जानिए कौन हैं इस बार के Contestant? Benefits of Mushrooms : जानिए मशरूम सेहत के लिए कितने फायदेमंद.. Happy Birthday Salman Khan: जानिए! भाई जान से जुड़े कुछ ख़ास Facts…