फ्रेशर पार्टी 2020-2021: दीक्षित, जाहिद, बिलाल, प्रवीण व प्रसून Mr. Fresher व दबिराह, आरती, दमयंती, स्वाती, साक्षी व मोनिका बनीं Miss. Fresher

  • साई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में मास कम्युनिकेशन, मैनेजमेंट व हेल्थ डिपार्टमेंट की फ्रेशर पार्टी का आयोजन

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। साईं इंस्टिट्यूट में फ्रेशर पार्टी वीक के तीसरे दिन मास कम्युनिकेशन, मैनेजमेंट व हेल्थ डिपार्टमेंट की फ्रेशर पार्टी का आयोजन हुआ। रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। 2020 के लिए मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट से दीक्षित शर्मा मि. फ्रेशर जबकि दबिराह हसन मिस फ्रेशर रही। वहीं 2021 की मिस फ्रेशर का खिताब आरती के नाम रहा। मैनेजमेंट डिपार्टमेंट से 2020 की मिस फ्रेशर दमयंती रियांग और मिस्टर फ्रेशर जाहिद चुने गए। जबकि साल 2021 की मिस फ्रेशर स्वाति और मिस्टर फ्रेशर बिलाल रहे। वहींं हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट से साल 2020 की मिस फ्रेशर साक्षी व मिस्टर फ्रेशर प्रवीण जबकि साल 2021 की मिस फ्रेशर मोनिका, मिस्टर फ्रेशर प्रसून यादव रहे।

सोमवार को राजपुर रोड स्थित सांई इन्स्टीट्यूट ऑफ़ पैरामेडिकल एंड एलाइड साइंसेज में फ्रेशर पार्टी की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। मास कम्युनिकेश की छात्रा सरस्वती व प्रियांशी ने भगवान गणपति का आह्वान कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक झलक के साथ साथ मनोरंजक प्रस्तुतियां भी पेश की गई। साल 2020 में कोविड संक्रमण के कारण फ्रेशर पार्टी का आयोजन नहीं किया गया था, लिहाजा साल 2021 में साल 2020 और साल 2021 के सभी छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपने हुनर का परिचय दिया। मिस फ्रेशर, मिस्टर फ्रेशर और स्पार्क ऑफ द ईव के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गईं।

प्रतियोगिता में साई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की वाइस चेयरपर्सन श्रीमती रानी अरोड़ा, प्रिंसिपल श्रीमती डॉ संध्या डोगरा और श्रीमती सुनीता पवार ने बतौर जज प्रतियोगियों की प्रतिभा का आकलन किया। प्रतियोगिता में 2020 के लिए मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट से मिस्टर फ्रेशर दीक्षित शर्मा और मिस फ्रेशर दबिराह हसन चुनी गई। जबकि स्पार्क ऑफ द ईव 2020 योगिता बिष्ट रही। साल 2021 की मिस फ्रेशर का खिताब आरती, स्पार्क ऑफ द ईव का टाईटल तनुजा रावत के नाम रहा। मास कम्युनिकेशन विभाग के नूर शेख और नेहा दिवाकर एंटरटेनर ऑफ द ईव रहे।

वहीं मैनेजमेंट डिपार्टमेंट से 2020 की मिस फ्रेशर दमयंती रियांग और मिस्टर फ्रेशर जाहिद चुने गए। 2020 की स्पार्क ऑफ द ईव इशिता और अनीता रही। जबकि साल 2021 की मिस फ्रेशर स्वाति और मिस्टर फ्रेशर बिलाल रहे। मिस गॉर्जियस का टाइटल आरती नौटियाल के नाम रहा। हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट से साल 2020 की मिस फ्रेशर साक्षी, मिस्टर फ्रेशर प्रवीण, स्पार्क ऑफ द ईव जसप्रीत, श्रेया रहे। साल 2021 की मिस फ्रेशर मोनिका, मिस्टर फ्रेशर प्रसून यादव रहे। स्पार्क ऑफ द ईव का टाइटल महक के नाम रहा।

कार्यक्रम में साईं ग्रुप ऑफ़ इन्स्टीट्यूशन के चेयरपर्सन श्री हरीश अरोड़ा व रानी अरोड़ा ने छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान वाइस चेयरपर्सन रानी अरोड़ा, प्रिंसिपल डॉ संध्या डोगरा, डायरेक्टर एकेडमिक्स जिबी सेबेस्टियन, लाइब्रेरी ऑफिसर आरके सूद, एग्जामिनेशन कंट्रोलर केदार नयाल, हेड ऑफ मास कम्युनिकेशन मधुसूदन नौटियाल, हेड ऑफ मैनेजमेंट सुबोध बुढाकोटी, हेड ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन गोपाल, हेड ऑफ कंप्यूटर साइंस प्रियंका शर्मा, हेड ऑफ बायोकेमिस्ट्री श्रुति अग्रवाल, दीपिका रावत, मुनीश कुमार, नुपुर अरोड़ा, प्रीति रोड्रिग्स, मेघा ओब्रॉय, ज्योति जुयाल, अंकित बलूनी, रितिका डिमरी भी मौजूद रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Khatron Ke Khiladi Season 14 : जानिए कौन हैं इस बार के Contestant? Benefits of Mushrooms : जानिए मशरूम सेहत के लिए कितने फायदेमंद.. Happy Birthday Salman Khan: जानिए! भाई जान से जुड़े कुछ ख़ास Facts…