उत्तराखंड के यशवंत ने किया कमाल, सिर्फ 24 साल की उम्र में मिला 23 करोड का पैकेज

अभिज्ञान समाचार / देहरादून। 

चंपावत के यशवंत चौधरी ने कमाल कर दिखाया है। यशवंत ने सिर्फ 24 साल की उम्र में 23 करोड़ का पैकेज हासिल किया है। यशवंत युवा इंजीनियर है। जिन्हें जर्मनी की टेस्ला कंपनी में वरिष्ठ प्रबंधक की नौकरी मिली है। अगस्त से बेंगलुरु में प्रशिक्षण के बाद नवंबर में मैं उन्हें बर्लिन में नियुक्ति दी जाएगी। यशवंत ने पिथौरागढ़ से बीटेक करने के बाद 2020 में गेट में 870 वी रैंक प्राप्त की थी। 2 साल पहले यशवंत का प्रशिक्षु प्रबंधक के रूप में बेंगलुरु में चयन हुआ। उन्होंने कोरोनाकाल में ऑनलाइन अपनी सेवाएं दी। यशवंत ने बताया कि उनका चयन 30 लाख डॉलर के पैकेज में टेस्ला गीगा फैक्ट्री में वरिष्ठ प्रबंधक के लिए हुआ है। 31 जुलाई तक ऑनलाइन काम करने के बाद बेंगलुरु में अगस्त से अक्टूबर तक उनका प्रशिक्षण होगा। इसके बाद नवंबर से उनकी सेवा बर्लिन में शुरू हो जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.