UCC

“शाबाश पुष्कर सिंह धामी”, हरीश रावत ने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ

राजनीति में सत्ताधारी पार्टी होती है और विपक्ष पार्टी। विपक्षी पार्टी और उसके नेताओं का मुख्य कार्य यही होता है कि वे सरकार की खामियां जनता के सामने पेश करें। यहां बहुत ही दुर्लभ देखा जाता है कि विपक्षी पार्टी के नेता सरकार की तारीफ करें। आज पूर्व मुख्यमंत्री व दिग्गज कांग्रेस नेता हरीश रावत ने भी यही दुर्लभ कार्य किया है।

पति पत्नी दोनों को वृद्धावस्था पेंशन दिए जाने के फैसले पर पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते हुए हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर लिखा,”शाबाश श्री Pushkar Singh Dhami पति-पत्नी, दोनों को #वृद्धावस्था_पेंशन पुनः दिये जाने का निर्णय स्वागत योग्य है। पुष्कर जी आपने अपने पूर्ववर्ती मुख्यमंत्रियों के पाप कुछ सीमा तक धो दिए हैं। कांग्रेस सरकार के समय में यह पेंशन पति-पत्नी, दोनों को यदि वो 60 साल से ऊपर की उम्र के हैं, दिये जाने का निर्णय लिया गया था। हजारों लोग इससे लाभान्वित हुए थे, भाजपा की सरकार ने केवल एक परिवार-एक पेंशन का नियम लागू कर हजारों महिलाओं से उनकी पेंशन छीन ली थी। यदि आप पूर्णतः पाप धोना चाहते हो तो जिस दिन से ऐसी पात्र महिला की पेंशन बंद हुई है, उसको उसी दिनांक से पुनः प्रारंभ कर उसके एरियर का भुगतान करें तो मैं, आपको आगे बढ़कर न केवल धन्यवाद दूंगा बल्कि माला पहनाने आऊंगा। खैर जो निर्णय लिया गया है, वह भी प्रशंसनीय है।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.