UCC

मौसम अपडेट : तीन दिन तक प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट, मैदानी इलाकों में चलेंगी तेज हवाएं

देहरादून। उत्तराखंड में आज से मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। फिलहाल मौसम विभाग ने राज्य में 29 जून तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 27 से 29 जून तक भारी बारिश का अनुमान है।

यह भी पढ़ें : जनता दरबार : सीएम धामी ने सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को समय पर जन समस्याओं के निस्तारण के निर्देश

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को बागेश्वर, पिथौरागढ़ सहित कुमाऊं मंडल के अन्य इलाकों में भारी बारिश हो सकती है, तो वहीं मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। 27 जून को बारिश में बढ़ोतरी होगी और यह नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के अलावा कुछ अन्य जिलों में भी होगी। इसके साथ ही 28 जून को देहरादून, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट है। जबकि 29 जून को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कुल मिलाकर अगले कुछ दिन प्रदेश में पूर्ण रूप से मौसम बदल जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.