UCC

Weather update: कुमाऊं में अगले 24 घंटे भारी बारिश की आशंका, गढ़वाल में मध्यम से हल्की बारिश की उम्मीद

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम के करवट बदलते ही ठंड बढ़ गई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। 3 फरवरी को गढ़वाल व कुमाऊं में बारिश के साथ ही जमकर बर्फबारी हुई। अब मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के भीतर कुमाऊं के कई इलाकों में भारी से लेकर बहुत भारी बारिश की आशंका जताते हुए नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर जैसे जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इन तीनों जिलों में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश की पूरी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो अगले 24 घंटे मौसम के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। इन इलाकों में ओलावृष्टि के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.