UCC

Weather Alert: इन जिलों में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, यलो अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में आज से मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा. मौसम विभाग ने आज से राज्य के कई जनपदों में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है, इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र की और से जारी पूर्वानुमान की मानें तो आज उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जनपद के अनेक स्थानों में तथा देहरादून और टिहरी जनपदों के कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं अन्य जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

वहीँ 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी का अनुमान है. पर्वतीय इलाकों में ओलावृष्टि के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है, जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने लगा है, जिससे अगले दो-तीन दिन विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के करवट बदलने के आसार हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.