UCC

बाबा केदार के धाम केदारनाथ में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला वीडियो हुआ वायरल

अभिज्ञान समाचार / केदारनाथ। 

बाबा केदार के धाम का इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें जिसमें वीडियो में एक व्यक्ति अपने साथ कुत्ते को बेरोक-टोक मंदिर के बाहरी परिसर में घुमाते नजर आ रहा है। तथा वह मंदिर के बाहर भगवान नंदी की मूर्ति पर उसे ले जाकर स्पर्श करवा कर पूजा अर्चना कर रहा है। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा है कि वह निंदनीय है । इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है। इस वीडियो के संबंध में उन्होंने मुख्य कार्य अधिकारी को आदेश जारी किए। अवांछित गतिविधियों पर रोक लगाई जाए। और ऐसा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.