UCC

एक्शन में परिवहन मंत्री, औचक निरीक्षण कर ढाबे मालिक को दिए ये सख्त निर्देश

अभिज्ञान समाचार / देहरादून। 

परिवहन मंत्री एक्शन में दिखाई दिए। परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने दिल्ली से देहरादून वापस लौटते हुए खतौली स्थित रोडवेज परिवहन द्वारा अनुबंधित साक्षी ढाबे का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस औचक निरीक्षण में ढाबे पर सफाई व खाने का जायजा लिया। परिवहन मंत्री ने ढाबे पर रुकी रोडवेज बस की सवारियों से बातचीत की। इस बातचीत में उन्होंने खाने व अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने रेट लिस्ट के मुताबिक खाना देने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.