UCC

उत्तराखंड मौसम : राजधानी सहित पूरे प्रदेश में झमाझम बरसे बदरा, प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने अभी जोर भी नहीं पकड़ा कि राजधानी के मोहकमपुर इलाके में महज़ 24 घंटे में रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में राजधानी सहित सभी जिलों में कहीं भारी तो कहीं मध्यम बारिश हुई है। सर्वाधिक बरसात दून के मोहकमपुर क्षेत्र में 113 मिमी रिकॉर्ड की गई, जो पूरे राज्य में सबसे अधिक है।

वहीं, मौसम विभाग ने पांच दिनों तक राज्य में भारी बारिश तो कहीं मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, अगले 24 घंटे में जहां दून, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना है, वहीं मंगलवार और बुधवार को दून, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल और चंपावत में भारी बारिश की संभावना है। सात जुलाई को पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, दून, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत में भारी बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटे के भीतर दून के मोहकमपुर में 113 मिमी, मसूरी में 74.50 और ऋषिकेश में 46 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मूसलाधार बारिश से नदियों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ने लगा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.