UCC

उत्तराखंड: अब खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में मिलेगा इतने प्रतिशत आरक्षण

देहरादून। उत्तराखंड के खिलाड़ियों को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दरअसल राज्य के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में आरक्षण का रास्ता साफ हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य के कुशल खिलाडिय़ों को सरकारी सेवाओं में चार प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। राजभवन से मंजूरी मिलने के बाद अब इसका शासनादेश जारी हो गया है। इसे मार्च माह में राजभवन से भी मंजूरी मिल गई थी। इस संबंध में खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। अब ऐसे प्रतिभावन खिलाड़ी राज्य में ही अपनी सेवाएं दे सकेंगे। इस निर्णय से प्रदेश के सभी खिलाडिय़ों को लाभ प्राप्त होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.