UCC

उत्तराखंड : महेंद्र भट्ट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान

न्यूज़ डेस्क। भाजपा हाईकमान ने बदरीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड मे पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। अभी तक उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक थे।

महेंद्र भट्ट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के स्थान पर संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। दिल्ली में बुधवार को भाजपा के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई थी। जिसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि महेंद्र भट्ट दो बार के विधायक रह चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.