UCC

Uttarakhand Dengue Update: शुक्रवार को 59 मरीजों में हुई डेंगू की पुष्टि

देहरादून: उत्तराखंड में डेंगू से संक्रमित मरीज़ रोज़ मिल रहे हैं. गुरूवार के मुकाबले शुक्रवार को मरीजों की तादात हालांकि कम हुई है. आज राज्य में 59 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है. शुक्रवार को पौड़ी गढ़वाल में 19, नैनीताल में 13, हरिद्वार में 9, देहरादून में 6, टिहरी गढ़वाल में 4, रुद्रप्रयाग में 3, उधमसिंह नगर में 2 व अल्मोड़ा, चमोली व चम्पावत में 1-1 मरीज़ में डेंगू की पुष्टि हुई है. अब राज्य में एक्टिव केस घटकर 270 रह गए हैं. जबकि 2760 डेंगू मरीज़ रिकवर होकर घर जा चुके हैं.

UTTARAKHAND DENGUE UPDATE

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.