UCC

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट इस दिन होगा जारी

अभिज्ञान समाचार / नैनीताल। 

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं को खत्म हुए काफी समय हो गया है ज्यादातर राज्यों के रिजल्ट भी जारी हो गए हैं। ऐसे में विद्यार्थियों और उनके शिक्षक व अभिभावक बेसब्री से रिजल्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही यूके बोर्ड के परिणाम भी घोषित किए जा रहे हैं। परीक्षा परिणाम घोषित करने की तिथियों को लेकर बोर्ड के अधिकारियों ने बड़ा संकेत दिया है। सूत्रों के मुताबिक यूके बोर्ड का रिजल्ट जून के पहले और दूसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। कहा जा रहा है कि 12वीं के नतीजे 10 जून को और दसवीं का रिजल्ट 11 जून को घोषित कर दिए जायेंगे। 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम अलग-अलग दिन घोषित करने की योजना है। इन परिणामों में 1 हफ्ते का अंतराल भी हो सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.