UCC

उत्तराखंड बोर्ड का हुआ रिजल्ट जारी, दसवीं में मुकुल और 12वीं में रिया ने किया टॉप

अभिज्ञान समाचार / देहरादून। 

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट आज शाम 4:00 बजे घोषित किया जा चुका है।  हाई स्कूल में मुकुल सिल्सवान और इंटरमीडिएट में रिया राजपूत ने टॉप किया है। शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने यूबीएससी रामनगर में सचिव नीता तिवारी और सभी अधिकारियों के बीच रामनगर के यूबीएससी के सभागार में रिजल्ट घोषित किया। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में इस बार हाई स्कूल में टिहरी गढ़वाल के मुकुल सिलास्वान ने 99.0 अंकों के साथ टॉप किया है। जबकि इंटरमीडिएट में रिया राजपूत ने 97.0 अंकों के साथ टॉप किया। रिया हरिद्वार जिले के निवासी हैं। सभी ने टॉप करने वाले छात्रों को शुभकामनाएं दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.