UCC

उपनल कर्मचारियों को ‘समान कार्य-समान वेतन’ का तोहफा, सीएम धामी से मिले संघ पदाधिकारी

देहरादून : उत्तराखंड उपनल कर्मचारी महासंघ (Uttarakhand Upnal Employees Federation) के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने कैबिनेट के ऐतिहासिक निर्णय ‘समान कार्य–समान वेतन’ के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया, जिससे राज्य के हजारों उपनल कर्मियों को लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उपनल कर्मियों को राज्य प्रशासन की रीढ़ बताया और कहा, “उपनल भाई-बहन हमारे प्रशासनिक तंत्र की मजबूत कड़ी हैं। उनकी मेहनत से ही सरकारी योजनाएं जमीन पर उतर पाती हैं। हमारी सरकार उनके कल्याण, सम्मान और सुरक्षित भविष्य के लिए कटिबद्ध है। यह निर्णय हमारी कर्मचारी हितैषी नीति का जीता-जागता प्रमाण है।”

उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ऐसे कदम उठाए जाएंगे, जो कर्मचारियों के हितों को मजबूत करेंगे। महासंघ अध्यक्ष विनोद गोदियाल ने कहा, “यह निर्णय हमारे संघर्ष का फल है। मुख्यमंत्री जी की संवेदनशीलता से उपनल कर्मी अब वास्तविक सम्मान पा सकेंगे।” प्रदेश महामंत्री विनय प्रसाद ने बताया कि इससे प्रदेशभर के 25 हजार से अधिक उपनल कर्मियों को लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री विनय प्रसाद के अलावा अजय डबराल, मीना रौथाण, रमेश डोभाल, योगेश बडोनी, शैलेंद्र पंवार, अनिल जुयाल, प्रदीप कश्यप एवं संजय पाल उपस्थित रहे। संघ ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार जताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Khatron Ke Khiladi Season 14 : जानिए कौन हैं इस बार के Contestant? Benefits of Mushrooms : जानिए मशरूम सेहत के लिए कितने फायदेमंद.. Happy Birthday Salman Khan: जानिए! भाई जान से जुड़े कुछ ख़ास Facts…