UCC

चौबट्टाखाल में चले चेकिंग अभियान के दौरान 15 के कटे चालान

 अभिज्ञान समाचार / चौबट्टाखाल। 

पाटीसैंण- सतपुली में उप जिलाधिकारी के चौबट्टाखाल संदीप कुमार ने चेकिंग अभियान चलाया। संदीप कुमार के नेतृत्व में परिवहन विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया। उप जिलाधिकारी ने चेकिंग अभियान के दौरान 15 चालान किए। इन 15 चालानों में चार जिसमें क्षमता से ज्यादा यात्री थे, दो बिना टैक्स के, दो बिना परमिट, दो बिना ड्राइविंग लाइसेंस, दो बिना हेलमेट, एक खतरनाक वाहन संचालन और दो वाहनों का अन्य मामलों में भी चालान किया गया। इस चेकिंग अभियान के दौरान दो वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस विस्तारीकरण की भी संस्तुति की गई। इसके अलावा परिवहन अधिकारी अभिलाष गेरौला के नेतृत्व में कोटद्वार दुगड्डा यमकेश्वर रूट पर भी 11 वाहनों के चालान किए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.